एप्पल कंपनी ने गुरुवार को अपने और अधिक शक्तिशाली तथा तेजी से काम करने वाले आईफोन 4एस को बाजार में पेश किया। पिछले कुछ सालों में कंपनी का यह पहला बड़ा आयोजन था जिसमें स्टीव जॉब्स मौजूद नहीं रहे।
सेहत संबंधी समस्याओं से जूझ रहे जॉब्स ने अगस्त में कंपनी के सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद नए सीईओ टीम कुक ने आयोजन की अगुवाई की। नए आईफोन में नया मोबाइल सॉफ्टवेयर आईओएस 5 है जिसमें कई विशेष सुविधाएं हैं।
यह आईफोन-4 से बेहतर है। इसमें आई पैड-2 की तरह ड्यूल-कोर A 5 प्रोसेसर लगा हुआ है , जिसे सैमसंग ने बनाया है। इससे ग्रैफिक्स 7 गुना बेहतर होंगे। अब आप मोबाइल गेम को बेहतर ढंग से इंजॉय कर सकेंगे। (एजेंसियां)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें