Gen Z के बाद Gen Alpha का आंदोलन, Hamirpur में सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट को घेरा
देश में Gen Z के बाद अब Gen Alpha का प्रदर्शन सामने आया है। उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले से यह खबर सामने आई है। यहां बच्चों ने स्कूल तक पक्की सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया। बच्चों का यह विरोध दिखाता है कि देश अब रुकने वाला नहीं है और नई पीढ़ी अपने अधिकारों व बुनियादी सुविधाओं को लेकर सवाल पूछ रही है।
करीब 5 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे इन लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर धरना- प्रदर्शन शुरू कर दिया और डीएम से मुलाकात करने की मांग पर अड़ गए। करीब चार घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद बच्चों को सड़क बनवाने का आश्वासन मिला, तब वे घर लौट गए। हालांकि, बच्चों की जिलाधिकारी से मुलाकात नहीं हो सकी।यह यूपी का हमीरपुर जिला है स्कूल तक पक्की सड़क बनवाने के लिए जेन अल्फा बच्चों ने कलेक्ट्रेट घेर लिया है। देश अब रुकने वाला नहीं है।
— Awesh Tiwari (@awesh29) August 11, 2026
मुझे नाना पाटेकर की फिल्म प्रहार का आखिरी दृश्य नजर आता है जहां सेना के एक अफसर को बतौर सिविलियन सिस्टम का शिकार होना पड़ता है। अंतिम दृश्य में… pic.twitter.com/pvuXaKPxdg
हमीरपुर के बच्चों का यह प्रदर्शन भी एक बड़े सवाल की ओर इशारा करता है- क्या स्कूल जाने के लिए बच्चों को आज भी पक्की सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए आंदोलन करना पड़ेगा?

