सम्बंधित जानकारी
- PUBG प्लेयर्स के लिए बुरी खबर, Play Store से गायब हुआ BGMI
- अब Gmail ने भी दिया शानदार अपडेट, जानिए कैसा दिखेगा नया Interface और Bubble फीचर
- Instagram ने वापस लिए Newly Launched Features, यूजर्स करने लगे थे 'Tik-Tok' से तुलना
- 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी का चौथा दिन, अब तक 1,49,623 करोड़ रुपए की बोलियां प्राप्त
- SBI ग्राहकों को नहीं लगाने पड़ेंगे बैंक के चक्कर, अब Whats App करेगा हर समस्या का समाधान
क्या अब Twitter भी करेगा Facebook की नकल? जानिए नए 'Status' फीचर के बारे में twitter tests new status feature for individual tweets
कैलिफोर्निया। Twitter ने हाल ही में अपने नए Status फीचर की टेस्टिंग की है। ये फीचर सुनने में तो Instagram, Facebook और WhatsApp के Status की तरह प्रतीत होता है। लेकिन, ये उससे थोड़ा अलग है। ट्विटर से जुड़े एक डेवलपर ने इस फीचर की टेस्टिंग किए जाने की पुष्टि Tech Crunch को दिए गए एक इंटरव्यू में की है। कई यूजर्स ने इसके स्क्रीनशॉट्स भी शेयर करने शुरू कर दिए हैं।
ये फीचर यूजर्स को अपने ट्वीट के साथ पहले से लिखे हुए कुछ लेबल्स एड करने की अनुमति देगा, जिससे रीडर्स ट्वीट को और आसानी से समझ पाएं। ट्विटर ने कहा कि इस फीचर के साथ आप अपने मन के विचारों को और आसानी से कम्युनिटी तक पहुंचा पाएंगे।
ट्विटर पर शेयर किए गए इस नए Status के स्क्रीनशॉट्स में Travelling, Hot Topic, Spoiler Alert, Good Morning, Living the Dream, Picture of the Day जैसे Tags देखने को मिल रहे हैं। इन सभी टैग्स को आप अपने ट्वीट के साथ ऐड कर सकते हैं। ट्विटर एक ऐसा फीचर भी देगा, जिसकी मदद से आप उस पर्टिकुलर टैग पर क्लिक करके उसे इस्तेमाल करके लिखे गए सारे ट्वीट्स पढ़ पाएंगे। एक हिसाब से देखा जाए, तो ये फीचर Hashtag फीचर की ही तरह काम करने वाला है।
I don't know how twitter managed to release a more embarrassing and unusable feature than cotweets in the same month but here it is. these are all the statuses you can use. no custom statuses allowed pic.twitter.com/2BPwku1qi1
— Takes Of Vesperia (@coolranchzaku) July 27, 2022
अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि ये फीचर कब रोल आउट किया जाएगा। लेकिन, इतना जरूर कहा जा सकता है कि इसे आने में अब कुछ ही महीनों का समय शेष है। क्योंकि कई यूजर्स ने इसका स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए हैं।
इसके अलावा भी ट्विटर कई फीचर्स पर काम कर रहा है। जैसे - downvote button, awards to tweet और एक ही ट्वीट में फोटो और वीडियो दोनों ऐड करने की सुविधा आदि।
