Hanuman Chalisa

भारत बनाएगा खुद का मोबाइल ब्रांड, केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा- सरकार कर रही इस दिशा में काम

अगले 5 वर्षों में 3 या 4 सेमीकंडक्टर फैब्स बनाने का

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 (20:03 IST)
दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने बुधवार को कहा कि सरकार देश में मोबाइल विनिर्माण की व्यापक सफलता से सीख लेकर एक भारतीय मोबाइल फोन ब्रांड विकसित करने पर काम कर रही है।
 
वैष्णव ने भुगतान सेवा प्रदाता फोनपे की तरफ से इंडस ऐप स्टोर को पेश करते हुए कहा कि सरकार बहुत जल्द दो-तीन सेमीकंडक्टर विनिर्माण संयंत्रों को मंजूरी दे सकती है।
 
इस मौके पर वैष्णव ने कहा कि हम अपना खुद का भारतीय मोबाइल फोन ब्रांड विकसित करने की दिशा में काम करेंगे। हम देश में संपूर्ण हैंडसेट पारिस्थितिकी तंत्र बनाने पर काम करेंगे। 
 
वैष्णव ने कहा कि बड़े पैमाने पर मोबाइल विनिर्माण की हमारी शुरुआती सफलता ने हमें बहुत अच्छी सीख दी है। 
 
इसने उद्योग को बहुत आत्मविश्वास दिया है। इसने पारिस्थितिकी तंत्र भागीदारों को भारत आने के लिए प्रोत्साहन दिया है। अगले 5 वर्षों में यह सफर तय किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र के विकास के लिए एक बहुत स्पष्ट खाका दिया है। 
 
उन्होंने कहा कि हमने अपना भारत सेमीकंडक्टर मिशन शुरू किया और हमें पहले ही बहुत अच्छी सफलता मिल चुकी है। माइक्रोन संयंत्र पहले से ही निर्माणाधीन है।’’
 
वैष्णव ने कहा कि ‘बहुत कम समयसीमा में हमें दो या तीन और स्वीकृतियां भी देखने को मिलेंगी।
 
उन्होंने कहा कि सरकार अगले पांच वर्षों में तीन-चार अच्छे, उच्च मात्रा वाले फैब्रिकेशन संयंत्र स्थापित करने, एक खास मुकाम बनाने और कम-से-कम एक उत्पाद श्रेणी में अग्रणी भूमिका हासिल करने पर विचार कर रही है। इनपुट भाषा

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

LIVE: राहुल गांधी बोले, छात्रों के लिए न्याय की लड़ाई जारी रहेगी, CJP की युवाओं से अपील

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए देशभर से पहुंच रहा खाना, अनजान लोगों ने भेजे सैकड़ों फूड ऑर्डर

Top News 22 July: हिरासत से रिहा हुए राहुल गांधी, दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बना प्रदर्शनकारियों का सहारा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, बोले- छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं राहुल गांधी

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

अगला लेख