सम्बंधित जानकारी
- प्रमुख कंपनियों के शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स 225 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 17,500 से नीचे आया
- रिलायंस जियो ने समय से पहले किया स्पेक्ट्रम का भुगतान, 30,791 करोड़ रुपए चुकाए
- शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, 60,972 के पार
- शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 450 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी भी 17,800 से नीचे
- Jio ने अक्टूबर में जोड़े 17.6 लाख नए ग्राहक, Vi और BSNL को हुआ नुकसान
Airtel Xstream Premium लांच, सिर्फ 149 रुपए में लें कई OTT प्लेटफॉर्म का मजा
दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने नई वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा एयरटेल एक्स्ट्रीम प्रीमियम शुरू करने की गुरुवार को घोषणा की।
यह नई सेवा 149 रुपए प्रतिमाह के शुल्क पर एकल सब्सक्रिप्शन के साथ 15 लोकप्रिय वीडियो ऐप की सामग्री की पेशकश करती है।
एयरटेल डिजिटल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आदर्श नायर ने कहा कि इस नई पेशकश के जरिए एयरटेल की योजना 2 करोड़ नए ग्राहक बनाने की है।
कंपनी ने एक बयान में बताया कि एयरटेल एक्स्ट्रीम प्रीमियम पर ग्राहकों को 10,500 से अधिक मूवी और शो देखने को मिलेंगे।
इसके अलावा सोनीलिव, इरोज नाऊ, शेमारू, अल्ट्रा आदि कई लाइव चैनल भी इस पर देखे जा सकेंगे।
