1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. लर्निंग जोन
Written By WD

रखें अपने डाटा को सुरक्षित

डाटा बैकअप है महत्वपूर्ण

डाटा सुरक्षित
WDWD
आपका डाटा जितना ज्यादा महत्वपूर्ण हो उतना ही महत्वपूर्ण होता जाता है उसका बैकअप लिया जाना।
डिजिटल म्यूजिक, फोटो, वीडियो, सेव की हुई ई-मेल्स, महत्वपूर्ण टैक्स फाइलें और बजट दस्तावेज, इसके बाद प्राप्ति की फाइलें, आपके बच्चे के शोधपत्र और वे सारी सूचनाएँ, जो आपने मेहनत से एकत्र की हैं। आपके कम्प्यूटर में ऐसी कीमती संपदा का खजाना होता है।
  बैकअप बनाने में मेहनत और उसके रखरखाव में अनुशासन की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा आपको एक अच्छी योजना बनानी होगी और यह काम आसानी से करने के लिए एक कारगर बैकअप टूल रखना होगा....      


अगर कुछ अनहोनी हो जाए तो आप बहुत कुछ गँवा सकते हैं। वायरस का हमला, लैपटॉप चोरी हो जाना, बाढ़ और आग जैसी आपदा-अगर ऐसा कुछ भी हो जाए तो? ऐसे में अपनी कीमती संपदा का बैकअप जरूर रखिए और यह भी जानिए कि उसे बाद में प्राप्त कैसे करना है।

योजना बनाइए :- बैकअप बनाने में मेहनत और उसके रखरखाव में अनुशासन की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा आपको एक अच्छी योजना बनानी होगी और यह काम आसानी से करने के लिए एक कारगर बैकअप टूल रखना होगा, जो यह काम तेजी से और आसानी से कर सके। यदि आपकी जरूरतें अधिक और डाटा बेहद जरूरी है तो बैकअप का भी बैकअप बनाएँ।

शुरुआत करने से पहले यह तय कर लीजिए कि आपको बैकअप में क्या शामिल करना है। आप अपने आप से पूछिए कि आप किन फाइलों के बिना नहीं रह सकते। मिसाल के तौर पर परिवार के तमाम फोटो अगर खत्म हो जाएँ तो यह घोर निराशा का विषय होगा, लेकिन फ्री गेम या कोई महत्वपूर्ण सूचना जो आपने डाउनलोड की हो, वह चली जाए तो? शायद इससे आपको इतना पछतावा न हो।

कम से कम आप अपना म्यूजिक, वीडियो, फोटो और वित्तीय दस्तावेज तो सुरक्षित करना ही चाहेंगे, साथ में और भी इमरजेंसी फाइलें होंगी। आप कभी अपने ऑपरेटिंग सिस्टम से रिकवर करना चाहेंगे। ऐसा भी हो सकता है कि आप अपने कम्प्यूटर पर जो भी है उसका बैकअप बनाना चाहें। यह सब आप पर निर्भर करता है।


WDWD
एक बार बैकअप के बारे में तय हो जाए तो सोचिए कि इसके लिए आपको कितने स्पेस की जरूरत होगी। ऐसे में एक सुविधाजनक स्टोरेज अपने दिमाग में लेकर चलिए जो कम न पड़ता है। यह भी जानिए कि आपको आगे कितनी संपदा किस दर से और जोड़नी है। ऐसे में बड़ी फाइलों का खास ध्यान रखिए, क्योंकि यह खजाना तेजी से बढ़ता है।

अगला चरण यह तय करने का है कि आप इस बैकअप को कहाँ रखना चाहते हैं। आपका विकल्प कुछ हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि आपको कितना स्टोरेज स्पेस चाहिए। अगर आपकी जरूरतें सीमित हैं तो आप इसे पैन ड्राइव में रखने की सोच सकते हैं (एक छोटा-सा उपकरण जो आपके चाबी के छल्ले में आ सकता है)। अगर स्पेस की आवश्यकता बड़ी है तो आप बड़ी क्षमता की हार्ड ड्राइव ले सकते हैं। यह एक बड़ा स्टोरेज उपकरण है, जिसे आप अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप से निकाल सकते हैं अथवा आप किसी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (आईएसपी) से स्पेस किराए पर लें सकते हैं।

आप जो भी निर्णय लें, लेकिन बैकअप ऐसा होना चाहिए जिसे आप अपने कम्प्यूटर से निकाल सकें (जैसे पैन ड्राइव, सीडी या जिप ड्राइप) और उसे कम्प्यूटर से अलग किसी और जगह स्टोर कर सकें। बैकअप महीने में एक बार जरूर बनाइए। प्रत्येक बैकअप का भी एक बैकअप बनाइए और उसे मूल बैकअप से अलग रखिए। हालाँकि ऐसा होना मुमकिन नहीं लगता, लेकिन यह संभव है कि आपके बाहरी स्टोरेज भंडार की ड्राइव भी उसी दिन नाकाम हो जाए जिस दिन आप अपना लैपटॉप गँवा बैठे हों।

और आखिरी बात यह कि किसी आपदा की स्थिति में अपने डाटा को रिकवर करने की योजना तैयार रखें। रिकवरी योजना एकदम किसी संगठन की तरह होती है। अगर आपको नहीं पता कि आपने अपनी सूचना का आखिरी बैकअप कहाँ रखा था तो उसे खोजना बहुत कुंठादायक हो सकता है। डाटा रिकवरी करना भी एक सही टेक्नोलॉजी है। अगर आपके पास अपने सिस्टम से उसे रिकवर करने के टूल नहीं हैं तो आप उस समय मदद की गुहार लगा रहे होंगे, जब कम्प्यूटर को रिबूट किया जा रहा होगा।

नॉर्टन सेव एंड रेस्टॉर :- आप अपने बैकअप बनाने और उसे रिकवर करने का काम स्वयं कर सकते हैं, लेकिन अच्छा टूल भी कीमती साबित हो सकता है। मिसाल के तौर पर सिमेन्टेक ने नॉर्टन सेव एंड रेस्टॉर डिजाइन किया है, जो आपके बैकअप और उसकी रिकवरी योजना को एकदम कुशल और सहज बना देता है। यह भरोसेमंद और इस्तेमाल करने में आसान है और यह आपके कम्प्यूटर के पूरे खजाने का एक बार में बैकअप बना देता है।

नॉर्टन सेव एंड रेस्टॉर किसी भी मीडिया का बैकअप बना देता है, जिसमें सीडी और डीवीडी ड्राइव, यूएसबी और फायर वायर उपकरण और लोमेगा, जिप एवं जैज ड्राइव शामिल हैं। जब आप अपना ऑपरेटिंग सिस्टम शुरू नहीं कर पा रहे होते तो यह आपके सिस्टम और डाटा को भी रिकवर कर देता है।

निष्कर्ष :- डाटा का नुकसान हो जाने तक इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है। बैक और रिकवरी की ठोस योजना अभी से तैयार करिए और इसे आज से ही लागू कर दीजिए।