1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. लर्निंग जोन
Written By WD

फेसबुक पर फि‍शिंग का हमला

अनजान लिंक्‍स क्लि‍क करने से बचें

आईटी खबर
फेसबुक के यूजर्स अब जरा बच के!! क्‍योंकि‍ जरा सी लापरवाही से आपका अकाउंट फि‍शिंग का शि‍कार हो सकता है। यूजर्स फेसबुक पर आने वाले संदेशों में 'चेक दि‍स आउट' जैसी लिंक्‍स को क्‍लि‍क ना करें क्‍योंकि‍ हो सकता है कि‍ वो आपकी जानकारी हासि‍ल करने वाला एक आकर्षक वायरस हो।

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक दो दि‍न लगातार दो फि‍शिंग हमलों की शि‍कार हो चुकी है। इसमें यूजर को एक जाली फेसबुक के होम पेज पर लॉगइन कराया गया था। बुधवार और गुरुवार को हुए फि‍शिंग हमलों के दौरान यूजर्स को अपने कि‍सी मि‍त्र द्वारा कोई लिंक क्‍लि‍क करने संबंधी एक संदेश मि‍ला। यह लिंक फेसबुक के समान दि‍खने वाले होमपेज पर ले जाने वाली थी। लेकि‍न वह एक जाली साइट थी जि‍सका उद्देश्‍य यूजर की व्‍यक्ति‍गत जानकारी हासि‍ल करना था। जैसे ही यूजर ने लॉगि‍न पेज पर अपना यूजरनेम और पासवर्ड टाइप कि‍या उसकी व्‍यक्ति‍गत जानकारी और संपर्क सूची हैक कर ली गई।

कि‍सी यूजर द्वारा कंपनी को बताने पर या कर्मचारि‍यों द्वारा कि‍सी ऐसे यूआरएल के बारे में बताए जाने पर जो कई लोगों के आईडी पर भेजा जा रहा है, फि‍शिंग हमलों का पता लगता है, कंपनी उस यूआरएल को सदस्‍यों के पेज से हटा देती है और आने वाले नए संदेशों को ब्‍लॉक कर देती है। कंपनी ने यूजर्स को हि‍दायत दी है कि‍ वे फेसबुक के यूआरएल की जाँच करके ही उसे क्‍लि‍क करें। सदस्यों को एक बार लॉगि‍न करने के बाद कभी भी लॉगि‍न करने के लि‍ए नहीं पूछा जाएगा जब तक कि‍ वे साइट से लॉग आउट ना कर लें। साथ ही, यूजर संदेशों के साथ आनेवाली अनजान लिंक्‍स को क्‍लि‍क न करें।