नोकिया है रूस-यूरोप की पहली पसंद
|
अध्ययन का लक्ष्य लोगों में विभिन्न प्रकार के नेविगेशन सिस्टम जैसे पीएनडी और मोबाइल फोन, विभिन्न प्रकार की सुविधाओं जैसे नेविगेशन, 3डी इमेजरी, वॉइस गायडेंस, टच स्क्रीन, स्थान आधारित सेवाओं जैसे कार और पैदल नेविगगेशन, ट्रेफिक जानकारी, सोशल नेटवर्किंग और अन्य टेलीमेटिक्स सुविधाओं के बारे में जागरुकता और संतुष्टि के स्तर का विश्लेषण करना था।
अध्ययन में यह भी जानने की कोशिश की गई कि विभिन्न प्रकार की सुविधाओं या सेवाओं के लिए लोग कितना खर्च करते हैं और इन सुविधाओं के प्रति उनकी समझ कितनी विकसित है। इसमें उनकी ब्रांड के प्रति जागरुकता और समझ का भी पता लगाया गया।
अध्ययन के अनुसार 2008 में यूरोप के बाजारों में 3 करोड़ नोकिया डिवाइस बिके थे और 2010 में इसके 8 करोड़ हैंडसेट के बिकने की संभावना है। रूस में 2008 में नोकिया के 3 लाख मोबाइल बेचे गए जो रूस के नेविगेशन बाजार का 60 प्रतिशत है।
