1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. लर्निंग जोन
Written By WD

चुनावों में बढ़ी इंटरनेट की भूमि‍का

अमेरि‍का में वोटर्स रहे ज्यादातर ऑनलाइन

आईटी खबर
वाशिंगटन, यूएस के आधे से ज्‍यादा व्‍यस्‍कों ने 2008 के चुनावों में भाग लेने के लि‍ए इंटरनेट का उपयोग कि‍या। एक अध्‍ययन के अनुसार पहली बार चुनावों के दौरान इंटरनेट यूजर्स की संख्‍या बढ़ी है। 55 प्रति‍शत लोगों ने राजनीति‍ से जुड़ी खबरों, उम्‍मीदवार की जीत-हार, वि‍वादास्‍पद मुद्दों के लि‍ए, इंटरनेट के जरि‍ए चुनावों में भाग लि‍या।

इंटरनेट पर ब्‍लॉग्‍स, सोशल नेटवर्किंग और वीडि‍यो शेयरिंग की साइट्स ने चुनावों के दौरान महत्‍वपूर्ण भूमि‍का नि‍भाई। इंटरनेट यूजर्स में से 45 प्रति‍शत राजनीति‍ और चुनाव से संबंधि‍त वीडि‍योज़ देखते थे। 33 प्रति‍शत यूजर्स राजनीति‍ से जुड़ी जानकारी को लोगों के साथ साझा करते थे। इनमें से जो सोशल नेटवर्किंग साइट पर हैं उनमें से 52 प्रति‍शत इसका राजनीति‍क उद्देश्‍यों के लि‍ए कि‍या।

इंटरनेट, सन् 2000 से राजनीति‍क खबरों के प्रमुख स्रोत के रूप में उभर रहा है। 2008 के राष्‍ट्रपति‍ चुनावों में 11 प्रति‍शत वोटर्स राजनीति‍क खबरों के लि‍ए ऑनलाइन रहे। सर्वे में यह पता चला है कि‍ अब चुनावों में भागीदारी के लि‍ए युवा वोटर्स टीवी, रेडि‍यो और समाचार पत्रों जैसे परंपरागत साधनों का उपयोग कम करते हैं और ऑनलाइन साधनों का ज्‍यादा।

सि‍र्फ वोटर्स ही नहीं बल्‍कि‍ उम्‍मीदवारों ने भी इस बार चुनावों में हाइटेक साधनों का उपयोग कि‍या। डेमोक्रेटि‍क उम्‍मीदवार बराक ओमाबा अपने प्रतिद्धंदी रि‍पब्‍लि‍कन उम्‍मीदवार जॉन मैकन को हराने के लि‍ए कार्यकर्ताओं को निर्देश देने के लि‍ए इंटरनेट का इस्‍तेमाल करते थे। इतना ही नही ओमाबा के समर्थक जॉन मैकन के समर्थकों की अपेक्षा ज्‍यादा ऑनलाइन रहते थे। सर्वे में बताया गया है कि‍ ओमाबा के समर्थकों में से 26 प्रति‍शत अपने उम्‍मीदवार के बारे में ऑनलाइन राय देते थे वहीं जॉन मैकन के केवल 15 समर्थक ही उनके बारे में ऑनलाइन राय देते थे।
लेखक के बारे में
WD