1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. लर्निंग जोन
Written By भाषा

ई-पुस्तक, टैबलेट पीसी होंगे लोकप्रि‍य

आईटी
ND
नई दिल्ली, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) के एक सर्वेक्षण में पाया गया है कि इलेक्ट्रॉनिक पुस्तक एवं टैबलेट पीसी इस दशक में बड़ी संख्या में लोगों के बीच लोकप्रिय होंगे।

भारत और चीन सहित 14 देशों में 13,000 उपभोक्ताओं के बीच कराए गए आनलाइन सर्वेक्षण में पाया गया कि ई-पुस्तक एवं टैबलेट पीसी स्थापित उपभोक्ता उत्पाद बन सकते हैं और इस दशक में टीवी, मोबाइल फोन की तरह ये लोगों में लोकप्रिय होंगे।

सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि अगले एक साल के भीतर सर्वेक्षण के दौरान प्रतिक्रिया देने वाले 28 प्रतिशत लोगों की इलेक्ट्रानिक बुक.रीडर या एक टैबलेट पीसी खरीदने की योजना है।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें