शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. इस्लाम धर्म
  4. ईद-मुबारक
Written By WD

ईद-मुबारक

- कैलाश प्रसाद यादव 'सनातन'

ईद मुबारक
WD

सावन की रिमझिम में देखो,

मीठी-मीठी ईद है आई,

पत्ता-पत्ता डाली-डाली,

कायनात हरियाली छाई।

लगता है इस बार खुदा ने,

मेरे संग में ईद मनाई।

इसे मुबारक, उसे मुबारक,

सारे जग को ईद मुबारक,

रहमत बरसे फिर से उसकी,

फिर से सबको ईद मुबारक।