1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. gates of Badrinath Dham will open on April 23

23 अप्रैल को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, पिछले वर्ष के मुकाबले 11 दिन पहले होंगे दर्शन

Badrinath Dham Yatra
Badrinath Dham Yatra 2026 : विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आज टिहरी रियासत के नरेंद्रनगर राजमहल में आयोजित धार्मिक समारोह में इसकी घोषणा की गई है। गौरतलब है कि बद्रीनाथ धाम के कपाट पिछले वर्ष के मुकाबले 11 दिन पहले ही खुल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया पर खुलते हैं। 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया है, जबकि केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि शिवरात्रि के दिन तय होगी।

खबरों के अनुसार, विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आज टिहरी रियासत के नरेंद्रनगर राजमहल में आयोजित धार्मिक समारोह में इसकी घोषणा की गई है। गौरतलब है कि बद्रीनाथ धाम के कपाट पिछले वर्ष के मुकाबले 11 दिन पहले ही खुल रहे हैं।
 
बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोल दिए जाएंगे। बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख सामने आते ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। अनुमान है कि इस बार भी चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया पर खुलते हैं। 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया है, जबकि केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि शिवरात्रि के दिन तय होगी। पिछले साल चारधाम यात्रा 30 अप्रैल को शुरू हुई थी, लेकिन इस बार तिथियों के शुभ संयोग को देखते हुए 11 दिन पहले 19 अप्रैल से ही यह शुरू हो जाएगी। 
 
चारधाम यात्रा को लेकर बद्री-केदार मंदिर समिति, तीर्थ पुरोहितों और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in, या फिर Tourist Care Uttarakhand ऐप या व्हाट्सऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। मार्च 2026 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
सरलीकृत नीतियों व तेज फैसलों से योगी सरकार ने कारोबार के लिए आसान बनाया उत्तर प्रदेश