सम्बंधित जानकारी
- फिर शतक चूके सूर्यवंशी लेकिन गुजरात के खिलाफ राजस्थान पहुंचा 200 पार
- Strait of Hormuz : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज को कैसे पार कर रहे हैं भारतीय जहाज, क्या है भारत की Secret Strategy
- क्वालिफायर 2 में टॉस का विवाद, दूसरी बार में राजस्थान ने चुनी बल्लेबाजी (Video)
- Chris Gayle का रिकॉर्ड चुकने पर क्या बोले वैभव? ‘Universe Boss’ ने कर दिया बड़ा ऐलान! देखें VIDEO
- Top News 28 May: अमेरिका का ईरान पर दूसरा बड़ा हमला; पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द, IPL में RR की जीत
खराब प्रदर्शन के कारण लखनऊ सुपर जाएंट्स की कप्तानी छ़ोड़ी ऋषभ पंत ने
IPL 2026 में ख़राब प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कप्तानी छोड़ दी है। पंत को 2025 के सीजन से पहले मेगा नीलामी में एलएसजी ने ख़रीदा था और उन्हें टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। हालांकि पंत की कप्तानी में एलएसजी लगातार दूसरी बार प्लेऑफ़ में नहीं पहुंच पाई। इस सीज़न 14 मुक़ाबलों में केवल चार जीत के साथ एलएसजी ने लीग स्टेज को अंक तालिका में अंतिम स्थान पर रहते हुए समाप्त किया।
एलएसजी ने अपनी प्रेस रिलीज़ में कहा, “लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) औपचारिक रूप से यह घोषणा करती है कि ऋषभ पंत ने फ़्रेंचाइज़ी से कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया है। फ़्रेंचाइज़ी ने उनके इस अनुरोध को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।साथ ही एलएसजी प्रबंधन ने कप्तान के रूप में ऋषभ पंत के योगदान की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व और टीम के प्रति समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया है।”
पंत की कप्तानी में एलएसजी को कुल 10 जीत और 18 हार मिली है। आईपीएल 2026 में अंतिम स्थान पर रहते हुए सीज़न को समाप्त करने से पहले आईपीएल 2025 में एलएसजी सातवें स्थान पर रही थी। कप्तानी का असर पंत की बल्लेबाज़ी पर दिखाई दिया। आईपीएल 2025 में पंत ने 133.16 के स्ट्राइक रेट से 269 रन बनाए थे और आईपीएल 2026 में उन्होंने 138.05 के स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए।

एलएसजी के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने कहा, “ऋषभ ने फ़्रेंचाइज़ी से इस संबंध में संपर्क किया था और हमने सम्मानपूर्वक उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। ऐसे निर्णय लेना कभी आसान नहीं होता। कप्तान के रूप में ऋषभ ने इस ड्रेसिंग रूम में जो कुछ भी योगदान दिया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं। अब हमारा ध्यान सर्वश्रेष्ठ मानकों तक पहुंचने के लिए टीम के सामूहिक पुनर्निर्माण और पुनर्गठन पर है।”Official announcement. pic.twitter.com/7WeOwpkDr6
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) May 29, 2026