• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2025
  3. आईपीएल 2025 न्यूज़
  4. mumbai indians scored 156 runs against chennai super kings noor ahmad shines
Written By WD Sports Desk
Last Updated : रविवार, 23 मार्च 2025 (21:43 IST)

नूर और खलील अहमद के सामने ढेर हुई मुंबई इंडियंस, CSK को जीत के लिए 156 रनों का टारगेट

नूर और खलील अहमद के सामने ढेर हुई मुंबई इंडियंस, CSK को जीत के लिए 156 रनों का टारगेट - mumbai indians scored 156 runs against chennai super kings noor  ahmad shines
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने अफगानिस्तान के कलाई के स्पिनर नूर अहमद (18 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन ही बनाने दिए।
 
सीएसके के लिए नूर अहमद के अलावा खलील अहमद ने 29 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं नाथन एलिस और रविचंद्रन अश्विन को एक एक विकेट मिला।
मुंबई इंडियंस तिलक वर्मा 31 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। उसके लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव 29 रन का ही योगदान दे सके। अंत में दीपक चाहर ने 15 गेंद में नाबाद 28 रन बनाकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। (भाषा) 



चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार को यहां खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच का स्कोर इस प्रकार रहा।
 
मुंबई इंडियंस :
 
रोहित शर्मा का दूबे बो अहमद 00
 
रेयाल रिकलटन बो अहमद 13
 
विल जैक्स का दूबे बो अश्विन 11
 
सूर्यकुमार यादव स्ट धोनी बो नूर अहमद 29
 
तिलक वर्मा पगबाधा बो नूर अहमद 31
 
रोबिन मिंज का जडेजा बो नूर अहमद 03
 
नमन धीर बो नूर अहमद 17
 
मिचेल सैंटनर पगबाधा बो एलिस 11
 
दीपक चाहर नाबाद 28
 
ट्रेंट बोल्ट का गायकवाड बो अहमद 01
 
एस राजू नाबाद 01
 
अतिरिक्त : 10
 
कुल योग : 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन
 
विकेट पतन : 1-0, 2-21, 3-36, 4-87, 5-95, 6-96, 7-118, 8-128, 9-141
 
गेंदबाजी :
 
खलील अहमद 4-0-29-3
 
सैम करन 1-0-13-0
 
नाथन एलिस 4-0-38-1
 
रविचंद्रन अश्विन 4-0-31-1
 
रविंद्र जडेजा 3-0-21-0
 
नूर अहमद 4-0-18-4
ये भी पढ़ें
BCCI कॉन्ट्रैक्ट और MI से ड्राप होने के बाद ईशान किशन ने IPL 2025 का पहला शतक जड़ दिया करारा जवाब