1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2021
  3. आईपीएल न्यूज़
  4. PBKS won toss vs PBKS and opted to bowl first

IPL 2021:पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया

आईपीएल 2021
पंजाब किंग्स ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में मुबई इंडियन्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है, स्पिनर मुर्गन अश्विन की जगह रवि विश्नोई को आज मौका दिया है। वहीं मुंबई इंडियन्स ने पिछले मैच से अंतिम ग्यारह में कोई बदलाव नहीं किया है। 
 
टॉस हारने के बाद रोहित शर्मा भी संतुष्ट नजर आ रहे थे क्योंकि वह इस पिच पर पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे। गौरतलब है कि इस पिच पर अब तक खेले गए 8 मैच में 5 पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है और 3 बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है।
पांच बार की आईपीएल विजेता और गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुक्रवार को आईपीएल 14 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम करो या मरो वाली स्थिति में होगी। पंजाब के लिए इस मुकाबले को जीत कर दो बहुमूल्य अंक हासिल करना बेहद जरूरी है। अगर वह ऐसा करने में नाकामयाब रहता है तो उसके टूर्नामेंट से बाहर होने की संभावना और बढ़ जाएगी।
 
यह मुकाबला दिलचस्प होगा, क्योंकि मुंबई और पंजाब दोनों अपना पिछला मुकाबला हार कर आ रहे हैं, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि मुंबई अपने स्वभाव के अनुसार जबरदस्त वापसी कर सकती है। यहां मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 137 के स्कोर काे डिफेंड करने में उसने जी जान लगा दी थी, लेकिन दिल्ली मैच की पांच गेंदें शेष रहते हुए छह विकेट से यह मुकाबला जीत गई थी, जबकि पंजाब को यहां बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। हैदराबाद ने पंजाब को आठ गेंदें शेष रहते हुए नौ विकेट से हरा दिया था।


टीमें इस प्रकार हैं :
 
 
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, क्विंटन ​डिकॉक, राहुल चाहर, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।
 
पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरण, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, शाहरुख खान, मोइजेस हेनरिक्स, फैबियन एलन।
अगला लेख
क्रीज पर नहीं आना चाहते बोल्ट, मुंबई के बल्लेबाजों से फिर लगाई रन बनाने की गुहार (वीडियो)