Dhanteras
Sat, 7 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Vladimir Putin

उ. कोरिया को लेकर पुतिन ने दिलाया भरोसा

Vladimir Putin
सोल। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दक्षिण कोरिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मून जे-इन से फोन पर बात कर उन्हें उत्तर कोरिया के परमाणु एवं मिसाइल कार्यक्रम के कारण उत्पन्न खतरे का समाधान करने में रूस की ओर से अहम भूमिका निभाए जाने का भरोसा दिलाया है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी। 
 
दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई बातचीत में दोनों ने एक-दूसरे को अपने देश का दौरा करने का निमंत्रण दिया। जे-इन ने कहा कि वे रूस में एक विशेष राजदूत की नियुक्ति करेंगे जिस पर पुतिन ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से उस राजदूत का स्वागत करेंगे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र बलूचिस्तान में विस्फोट, 25 की मौत