गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Ajit Pawar was sitting in a Learjet 45 category chartered plane
Last Updated : बुधवार, 28 जनवरी 2026 (13:43 IST)

Learjet 45 कैटेगरी चार्टर्ड में बैठे थे अजित पवार, इस विमान से दुनियाभर में हो चुके हैं 200 हादसे, क्‍या है इसकी खासियत?

Learjet Ajit Pawar was sitting in a Learjet 45 category chartered plane
महाराष्ट्र की राजनीति का एक बड़ा चेहरा और उपमुख्यमंत्री अजित पवार का 28 जनवरी 2026 को एक चार्टर्ड विमान हादसे में मौत हो गई। यह विमान बारामती में लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी 5 लोगों की जान चली गई। वे बारामती में जिला परिषद चुनावों की एक सभा को संबोधित करने जा रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हो गया।

बता दें कि जिस कैटेगरी के प्‍लेन में यह हादसा हुआ और पवार की मौत हुई उसी कैटेगरी के प्‍लेन से पूरी दुनिया में करीब 200 हादसे हो चुके हैं। हालांकि यह प्‍लेन फिर भी ऑपरेशनल हैं। इसे Learjet कैटेगरी का एयरक्राफ्ट कहा जाता है। जानते हैं क्‍या है इस प्‍लेन की विशेषता।
learjet
  • प्लेन में 6 से 8 यात्रियों के बैठने की क्षमता
  • 860 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से उड़ान भर सकता है
  • प्लेन में वाई-फाई और सैटेलाइट फोन की सुविधाएं उपलब्ध
  • 18 से 20 मिनट में 41,000 फीट की ऊंचाई तक पहुंच सकता है।
  • विमान के केबिन की ऊंचाई करीब 6 फीट होती है
  • छोटी और मध्यम दूरी की यात्रा के लिए प्रयोग होता है।
  • विमान की रेंज 1,900 से 2,200 नॉटिकल मील
  • यानी लगभग 3,500 से 4,000 किलोमीटर तक होती है।
2021 में बंद हो गया Learjet कैटेगरी का उत्‍पादन
अजित पवार जिस चार्टर्ड विमान से यात्रा कर रहे थे, वह Learjet कंपनी का एक बिजनेस जेट था। हालांकि कंपनी ने वर्ष 2021 से इस कैटेगरी के विमानों का उत्पादन बंद कर दिया है, लेकिन दुनियाभर में मौजूद Learjet विमानों की सर्विस और मेंटेनेंस आज भी पूरी तरह जारी है। Learjet चार्टर्ड विमानों की कैटेगरी में वैश्विक स्तर पर बेहद लोकप्रिय रहा है। इस कैटेगरी के विमानों में अब तक दुनियाभर में करीब 200 दुर्घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं, इसके बावजूद इसकी तेज रफ्तार, भरोसेमंद तकनीक और कॉम्पैक्ट डिजाइन के कारण इसकी मांग बनी हुई है।

8 लोग कर सकते हैं सफर
Learjet विमान में आमतौर पर 6 से 8 यात्रियों के बैठने की क्षमता होती है। इस कंपनी की स्थापना वर्ष 1960 में कनाडा के प्रसिद्ध कारोबारी विलियम पॉवेल लियर ने की थी। बाद में यह कंपनी Bombardier Aerospace (कनाडा) के अधीन आ गई। हालांकि Learjet का उत्पादन बंद हो चुका है, लेकिन मौजूदा विमानों के लिए तकनीकी सहायता, स्पेयर पार्ट्स और मेंटेनेंस सेवाएं उपलब्ध हैं।

अधिकतम गति 860 किलोमीटर प्रति घंटा
अगर Learjet 45 मॉडल की बात करें, तो इसकी अधिकतम गति लगभग 860 किलोमीटर प्रति घंटा है, जबकि इसकी क्रूज स्पीड भी लगभग इतनी ही रहती है। इस विमान की रेंज 1,900 से 2,200 नॉटिकल मील, यानी लगभग 3,500 से 4,000 किलोमीटर तक होती है। Learjet की सबसे बड़ी खासियत इसकी तेज चढ़ान क्षमता है। यह विमान महज 18 से 20 मिनट में 41,000 फीट की ऊंचाई तक पहुंच सकता है। विमान के केबिन की ऊंचाई करीब 6 फीट होती है, जिससे यात्रियों को पर्याप्त आराम मिलता है।

वाई-फाई से लेकर सैटेलाइट फोन तक की सुविधा
प्लेन में वाई-फाई और सैटेलाइट फोन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। Learjet को छोटे रनवे पर टेकऑफ और लैंडिंग के लिए भी बेहद उपयुक्त माना जाता है, जिससे यह चार्टर्ड उड़ानों के लिए एक पसंदीदा विकल्प बनता है। इस विमान में कनाडा की Pratt & Whitney कंपनी का ट्विन टर्बोफैन इंजन लगाया गया है, जो इसे ईंधन के लिहाज से किफायती बनाता है। साथ ही इसमें डिजिटल फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम, आधुनिक नेविगेशन और उन्नत सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो इसकी विश्वसनीयता को और मजबूत करते हैं।

इसी विमान में यात्रा कर रहे थे पवार
अजित पवार Bombardier Learjet 45 (Learjet 45XR) मॉडल के चर्टर बिजनेस जेट में सवार थे।

VT-SSK: विमान को VSR Aviation नामक निजी सेवाप्रदाता द्वारा संचालित किया जा रहा था। यह एक लाइट बिजनेस जेट है, जो छोटी और मध्यम दूरी की यात्रा के लिए प्रयोग होता है।
Edited By: Navin Rangiyal