शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Who was on plane with Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar
Written By
Last Modified: बुधवार, 28 जनवरी 2026 (12:58 IST)

डिप्टी CM अजित पवार के साथ कौन-कौन था विमान में? देखिए पूरी सूची

Ajit Pawar died in a plane crash
Who was on plane with Ajit Pawar: महाराष्ट्र के उपमुख्‍यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार का बुधवार को विमान हादसे में दुखद निधन हो गया। विमान में उनके साथ 4 और लोग भी सवार थे। इनमें दो पायलट थे। इन सभी का हादसे में निधन हो गया है। पवार जिस विमान में सवार थे, उसने सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्‍डे से उड़ान भरी थी। 

कौन कौन सवार था विमान में 

जानकारी के मुताबिक विमान में डिप्टी सीएम अजित पवार के अलावा कैप्टन सुमित कपूर (पायलट इन-कमांड), कैप्टन शांभवी पाठक (सह-पायलट), विदिप जाधव (पीए) और पिंकी माली (पीए) शामिल थे। पवार पुणे के बारामती जा रहे थे। बारामती में लैंडिंग के समय लगभभग 8.45 बजे हादसा हुआ। फ्लाइट लगभग 35 मिनट हवा में रही। ALSO READ: कोई भी नहीं बचा, विमान हादसे में अजित पवार की मौत की खबर सुनते ही बिलख पड़े महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के परिजन

बारामती जा रहे थे पवार

बताया जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान विमान नियंत्रण से बाहर हो गया था। विमान ने जमीन से टकराने के बाद तुरंत आग पकड़ ली थी। हादसा किस कारण से हुआ, इसका खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही चलेगा, लेकिन विमान के पायलट काफी अनुभवी थे। अजित पवार का जिला परिषद चुनाव से जुड़े एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बारामती जा रहे थे। ALSO READ: अजित पवार : 6 बार महाराष्‍ट्र के डिप्टी सीएम बने, जानिए कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर?

किस विमान में यात्रा कर रहे थे पवार

अजित पवार Bombardier Learjet 45 (Learjet 45XR) मॉडल के चर्टर बिजनेस जेट में सवार थे। VT-SSK
विमान को VSR Aviation नामक निजी सेवाप्रदाता द्वारा संचालित किया जा रहा था। यह एक लाइट बिजनेस जेट है, जो छोटी और मध्यम दूरी की यात्रा के लिए प्रयोग होता है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
ये भी पढ़ें
असमय विदा हुए ये दिग्गज: जब विमान हादसों ने बदल दी देश की राजनीति, इन बड़े नेताओं की हुई दर्दनाक मौत