1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Anil Deshmukh shed tears at death of Ajit Pawar
Last Modified: बुधवार, 28 जनवरी 2026 (14:08 IST)

अजित पवार की मौत की खबर सुनकर आंसू नहीं रोक पाए पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख

Anil Deshmukh on Ajit Pawar
Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar passes away: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के किसी समय ‍करीबी सहयोगी रहे राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख विमान हादसे में पवार के निधन की खबर सुनकर अपने आंसू नहीं रोक पाए। मीडियाकर्मियों ने जब उनसे सवाल किया तो वे भावुक हो गए और उनके मुंह से शब्द नहीं निकले। उन्होंने हाथ जोड़ लिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी पवार के निधन पर दुख व्यक्त किया। 
 
अनिल देशमुख इस समय शरद पवार की एनसीपी में शामिल हैं, पार्टी के विभाजन से पूर्व दोनों साथ में ही थे। जब नागपुर में मीडियाकर्मियों ने उनसे पवार के निधन पर प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उनके मुंह से शब्द नहीं निकल रहे थे। वे भावुक हो गए, उनकी आंखों में आंसू आ गए। वे रूमाल से आंसू पोंछते दिखाई दिए। 

महाराष्ट्र ने बड़ा नेता खोया

एनसीपी नेता राज ठाकरे ने अजित पवार को कुछ इस तरह याद किया- मेरे दोस्त और राज्य के डिप्टी चीफ मिनिस्टर, अजित पवार गुज़र गए। महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स ने एक बहुत बड़ा लीडर खो दिया है। अजित पवार और मैं एक ही समय पर राजनीति में आए। हालांकि हमारी जान-पहचान बहुत बाद में हुई थी। लेकिन, अजित पवार ने महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में एक बड़ी छलांग लगाई। अजित शरद पवार साहब से ट्रेंड लीडर थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। 

योगी और धामी ने दी श्रद्धांजलि 

यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- स्वर्गीय अजित पवार जी और उनके साथ दिवंगत हुए सभी पुण्य आत्माओं के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- देहरादून में कैबिनेट बैठक से पूर्व, माननीय कैबिनेट मंत्रीगणों के साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की। ईश्वर पुण्यात्मा को शांति और शोकाकुल परिवारजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
ये भी पढ़ें
स्‍वर्ण समाज के लिए काला धब्‍बा है UGC नियम, वापस लो, नहीं तो घेराव करेंगे, करणी सेना की चेतावनी