1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Vitamin B3
Written By
Last Modified: लंदन , सोमवार, 21 मार्च 2016 (13:56 IST)

इस विटामिन के सेवन से रूक जाएगी बढ़ती उम्र...

Vitamin B3
इंसानी फितरत है कि वह बूढ़ा नहीं दिखना चाहता और इसके लिए तमाम जतन करता है। लोगों के लिए यह खुशखबरी है कि यदि वे विटामिन बी3 और उसकी उपलब्धता वाले तत्वों का सेवन करें तो आयु बढ़ने के कारण शरीर में आने वाले परिवर्तन देरी से दिख सकते हैं और मधुमेह जैसे आयु से संबंधित रोग भी व्यक्ति को जल्द अपने घेरे में नहीं ले पाते हैं।
स्पेनिश नेशनल कैंसर रिसर्च सेंटर (सीएनआईओ), वालेंसिया विश्वविद्यालय और मैड्रिड के आईएमडीईए फूड के वैज्ञानिकों ने एक या कुछ ऑक्सीकरण रोधी एंजाइमों की बजाय कोशिकाओं की समूची ऑक्सीकरण रोधी क्षमता में वृद्धि करने का प्रयास किया। इसको पाने के लिए अनुसंधानकर्ताओं ने एनएडीपीएच के स्तर में वृद्धि पर ध्यान केंद्रित किया। यह एक सामान्य अणु है जो ऑक्सीकरण रोधी प्रक्रियाओं में अहम भूमिका निभाता है।
 
इसके बाद जो परिणाम आए उसमें ये देखा गया कि जीव की प्राकृतिक ऑक्सीकरण रोधी क्षमता में वृद्धि हुई जिससे उम्र से जुड़ी समस्याओं में कमी देखी गई जिसमें इंसुलिन प्रतिरोध भी शामिल है। यह भी पाया गया कि इससे इंसान का जीवन और अधिक लंबा हो सकेगा। इस अध्ययन का प्रकाशन नेचर कम्युनिकेशन्स जर्नल में हुआ है। (भाषा)