1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Trump says iran crossed red line, what is khumanei answer
Last Updated :वॉशिंगटन/तेहरान , सोमवार, 12 जनवरी 2026 (09:04 IST)

500 प्रदर्शनकारियों की मौत, ट्रंप का दावा ईरान ने पार की रेड लाइन, नहीं झुकेंगे खामेनेई

khamenei and trump
US Iran Tension : ईरान में हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान अब तक 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि 10000 से ज्यादा को गिरफ्तार किया गया है। प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने कर्नल मेहदी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में प्रदर्शनकारियों की मौत पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि वह रेड लाइन क्रॉस कर रहा है। हालांकि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई का कहना है कि तबाही फैलाने वालों के सामने नहीं झुकेंगे। ALSO READ: वेनेजुएला को लेकर ट्रंप का बड़ा एलान, खुद को एक्टिंग प्रेसिडेंट बताया
 
ट्रंप ने कहा कि लगता है सभी सीमाएं टूट चुकी है। कुछ ऐसे लोगों ने जान गंवाई हैं जिन्हें नहीं मारा जाना था। मुझे नहीं पता कि नेता वहां वास्तव में शासन कर रहे हैं या केवल हिंसा की बदौलत देश पर राज कर रहे हैं। अमेरिकी सेना हालत को गंभीरता से देख रही है। हम कुछ सख्त कदमों पर विचार कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि ईरान को स्टारलिंक इंटरनेट भेजे जाने के बारे में बातचीत की जाएगी। हो सकता है कि इंटरनेट चालू किया जाए। हम एलन मस्क से भी बात कर सकते हैं, मैं उन्हें फोन करने वाला हूं।

दूसरी ओर खामेनेई ने ट्रंप को घमंडी और तानाशाह बताते हुए कहा कि वह घमंड में दुनिया के बारे में फैसला कर रहा है। उसे भी अन्य तानाशाहों की तरह उखाड़ फेंका जाएगा।
 
भीड़ में घुसा ट्रक : लॉस एंजिल्स में ईरानी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में जुटी भीड़ में एक ट्रक घुस गया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
 
ईरान भी तैयार : इस बीच ईरान के संसद अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका ने हमला किया, तो ईरान भी क्षेत्र में इजराइल और अमेरिका के सैन्य और शिपिंग केंद्र उन पर हमला करेगा। वहीं ईरान के अटॉर्नी जनरल ने कहा कि विरोध करने वाले किसी भी व्यक्ति को अल्लाह का दुश्मन माना जाएगा।
 
क्या है इजराइल का स्टैंड : इसी बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी ईरान की स्थिति पर हाई लेवल मीटिंग की है। इसमें फैसला लिया कि इजराइल सार्वजनिक तौर पर दखल नहीं देगा और अमेरिका को आगे बढ़ने देगा। बैठक में तय किया गया है कि अगर ईरान ध्यान भटकाने के लिए मिसाइल हमला करता है तो पूरी तैयारी रखी जाएगी।
edited by : Nrapnedra Gupta 
 
ये भी पढ़ें
LIVE: इसरो को बड़ा झटका, तीसरे चरण में लक्ष्य से भटका PSLV C62