1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. trump announces himself venezuela action president
Last Updated :वॉशिंगटन , सोमवार, 12 जनवरी 2026 (12:22 IST)

वेनेजुएला को लेकर ट्रंप का बड़ा एलान, खुद को एक्टिंग प्रेसिडेंट बताया

trump venezuela attack
Trump Venezuela news : अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला को लेकर बड़ा एलान करते हुए खुद को वहां का एक्टिंग प्रेसिडेंट घोषित कर दिया। ट्रंप के इस कदम से दुनियाभर भर तनाव गहरा सकता है।
 
ट्रंप ने सोशल मीडिया साइट ट्रूथ सोशल पर अपनी पोस्ट में एक तस्वीर शेयर करते हुए यह दावा किया।
गौरतलब है कि अमेरिका ने 3 जनवरी को वेनेजुएला पर हमला कर वहां के राष्‍ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों पर न्यूयॉर्क में मुकदमा चलाया जा रहा है। इसके बाद डेल्सी रोड्रिग्ज कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में वेनेजुएला की कमान संभाल रही है। ट्रंप वेनेजुएला पर चीन, रूस, ईरान और क्यूबा के साथ आर्थिक संबंध खत्म करने के लिए दबाव बना रहे थे।
 
ट्रंप ने हाल ही में अमेरिकी तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ एक बैठक में कहा कि हम तय करेंगे कि कौन सी कंपनियां वेनेजुएला जाएंगी। वेनेजुएला बहुत सफल होने वाला है और यूनाइटेड स्टेट्स के लोगों को बहुत फायदा होगा क्योंकि हम तेल के मामले में बहुत ज्यादा प्रोडक्शन करेंगे।
  
उन्होंने कहा कि वेनेजुएला भी इस बात पर सहमत हो गया है कि अमेरिका तुरंत 50 मिलियन बैरल कच्चे तेल की रिफाइनिंग और बिक्री शुरू करेगा जो अनिश्चित काल तक जारी रहेगा, हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।
edited by : Nrapnedra Gupta