गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. russia kamchatka earthquake september 2025
Last Modified: कामचटका , शनिवार, 13 सितम्बर 2025 (10:27 IST)

भूकंप से थर्राया रूस, सुनामी की चेतावनी, जानिए केंद्र और तीव्रता

kamchatka earthquake 2025
Earthquake in Russia : रूस के कामचटका क्षेत्र के पूर्वी तट के पास शनिवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूविज्ञान सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.4 थी। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई।
 
यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र पेत्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 111.7 किलोमीटर पूर्व में और जमीन से 39 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के बाद प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने चेतावनी दी है कि भूकंप से सुनामी आ सकती है।
 
रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 20 जुलाई, 2025 को 5 शक्तिशाली भूकंप आए थे जिसमें से एक की तीव्रता 7.4 मापी गई थी। 
 
रूस के सुदूर पूर्व में 30 जुलाई को आए 8.7 तीव्रता के भूकंप के कारण उत्तरी प्रशांत क्षेत्र में सुनामी आ गई। रूस के कुरील द्वीप समूह के साथ ही जापान के होक्काइडो के पूर्वी तट पर स्थित नेमुरो तक सुनामी की लहरें पहुंच गईं। अमेरिका, अलास्का, हवाई तथा न्यूजीलैंड के दक्षिण में इसकी चेतावनी जारी की
 
कामचटका में 4 नंवबर 1952 को आए 9.0 तीव्रता के भूकंप के कारण भारी क्षति हुई थी।
edited by : Nrapendra Gupta 
 
ये भी पढ़ें
LIVE : मणिपुर दौरे पर पीएम मोदी, 3 एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी