भारत पर 100 फीसदी टैरिफ पर अड़े ट्रंप को EU का झटका, अब G7 पर बनाया दबाव
Trump Tariff : यूरोपीय यूनियन ने टैरिफ पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका देते हुए भारत और चीन पर 100 फीसदी टैरिफ का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। हालांकि ट्रंप ने हार नहीं मानी और अब वे G7 से भारत और चीन पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने के लिए दबाव बना रहे हैं।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के हवाले से दावा किया है कि अमेरिका अब G7 देशों पर दबाव डाल रहा है ताकि वे भारत और चीन के सामानों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगा दें।
ट्रंप का कहना है कि यह कदम रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव बनाने और यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। चीन और भारत रूसी तेल के प्रमुख खरीदार हैं, जो मॉस्को की अर्थव्यवस्था को युद्ध के दौरान सहारा दे रहे हैं।
ट्रंप ने क्यों बढ़ाया G7 पर दबाव : ट्रंप प्रशासन का मानना है कि G-7 के संयुक्त टैरिफ से रूसी तेल की कीमतें गिरेंगी और पुतिन को युद्ध रोकने पर मजबूर होना पड़ेगा। ऐसे में जी 7 देशों पर भारत चीन के खिलाफ एक्शन लेने का दबाव बढ़ गया है।
क्या था ट्रंप का ईयू को प्रस्ताव : डोनाल्ड ट्रंप ने 9 सितंबर को वाशिंगटन में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में EU के प्रतिनिधियों से सीधे बात की। इसमे उन्होंने भारत और चीन पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव में कहा गया कि अगर ईयू टैरिफ लगाता है तो अमेरिका भी समान स्तर पर टैरिफ बढ़ाएगा। हालांकि ईयू ने इस प्रस्ताव को सीरे से खारिज कर दिय।
गौरतलब है कि 2025 की पहली छमाही में भारत ने रोजाना औसतन 1.75 मिलियन बैरल रूसी तेल खरीदा। यह उसके कुल आयात का 35 प्रतिशत से अधिक है।
edited by : Nrapendra Gupta