1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Rebels killed more than 140 people in eastern Congo in July
Last Updated :डकार (सेनेगल) , बुधवार, 20 अगस्त 2025 (21:59 IST)

पूर्वी कांगो में विद्रोहियों ने की 140 से ज्‍यादा लोगों की हत्या, मानवाधिकार संगठन की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Rebels killed more than 140 people in eastern Congo in July
Human rights organization's report on rebel attacks : रवांडा सरकार समर्थित विद्रोहियों ने पूर्वी कांगो की एक बस्ती में जुलाई महीने में कम से कम 140 लोगों की हत्या कर दी थी। मानवाधिकार निगरानीकर्ता ने स्थानीय विशेषज्ञों और चश्मदीदों के हवाले से बताया कि नॉर्थ किवू प्रांत के विरुंगा नेशनल पार्क के पास हुए हमलों के बाद 141 लोगों की मौत या लापता होने की आशंका है। इनमें ज़्यादातर हुतु समुदाय के लोग शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि एम23 समूह द्वारा चलाए गए सैन्य अभियान के हिस्से के तहत ये हत्याएं की गई हैं, जो पूर्वी कांगो में नियंत्रण के लिए लड़ रहे 100 से अधिक सशस्त्र समूहों में सबसे प्रमुख है।
एक मानवाधिकार संगठन ने बुधवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। मानवाधिकार निगरानीकर्ता ने स्थानीय विशेषज्ञों और चश्मदीदों के हवाले से बताया कि नॉर्थ किवू प्रांत के विरुंगा नेशनल पार्क के पास हुए हमलों के बाद 141 लोगों की मौत या लापता होने की आशंका है। इनमें ज़्यादातर हुतु समुदाय के लोग शामिल हैं।
रिपोर्ट में कहा गया कि एम23 समूह द्वारा चलाए गए सैन्य अभियान के हिस्से के तहत ये हत्याएं की गई हैं, जो पूर्वी कांगो में नियंत्रण के लिए लड़ रहे 100 से अधिक सशस्त्र समूहों में सबसे प्रमुख है तथा यह समूह ‘डेमोक्रेटिक फोर्सेस फॉर द लिबरेशन ऑफ रवांडा’ (एफडीएलआर) के खिलाफ है, जो कि मुख्य रूप से हुतु सशस्त्र समूह है।
वर्ष 1994 के रवांडा नरसंहार के बाद रवांडा से हुतु समुदाय के लगभग 20 लाख लोग कांगो भाग गए थे। इस नरसंहार में आठ लाख तुत्सी, उदारवादी हुतु और अन्य लोग मारे गए थे। मानवाधिकार निगरानीकर्ता की वरिष्ठ शोधकर्ता क्लेमेंटाइन डी मोंटजॉय ने कहा, एम23 सशस्त्र समूह को रवांडा सरकार का समर्थन प्राप्त है। इसने जुलाई में एक दर्जन से अधिक गांवों और कृषि क्षेत्रों पर हमला किया और मुख्य रूप से हुतु नागरिकों की हत्याएं कीं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
बीमाधारकों के लिए खुशखबर, प्रीमियम को GST से छूट देने की तैयारी, केंद्र सरकार ने रखा प्रस्‍ताव