1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pizza Sweden Prisoner

पिज्जा के लिए कैदियों ने जेलकर्मियों को बनाया बंधक

Pizza
स्वीडन में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आप हंसेंगे भी और आपको गुस्सा भी आएगा। यहां पर 2 कैदियों ने जेल के ही अधिकारियों को बंधक बना लिया।

रोचक बात यह है कि जेलकर्मियों को छोड़ने के बदले इन हत्या के आरोपियों ने 20 कबाब शॉप पिज्जा की की डिमांड की।
 
स्वीडन के एक हाई सिक्योरिटी जेल में बंद 2 कैदियों ने जेल के ही दो अधिकारियों के गले पर उस्तरा या चाकू जैसी धारदार चीज रख उन्हें बंधक बना लिया। यह नाटक काफी देर तक चला। कैदी तब तक गले पर चाकू रखे बैठे रहे, जब तक कि पिज्ज़ा का ऑर्डर नहीं दे दिया गया।
अगला लेख
Kisan Andolan : केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी का विवादित बयान प्रदर्शन कर रहे किसान नहीं, मवाली हैं