सम्बंधित जानकारी
- डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस लौटने से घबराए पत्रकार
- बिडेन ने ट्रंप को झूठा और मसखरा कहा, ट्रंप ने किया पलटवार
- ट्रंप और बिडेन के बीच 29 सितंबर को होगी राष्ट्रपति पद के लिए पहली आधिकारिक बहस
- डोनाल्ड ट्रंप को झटका, TikTok को ऐप स्टोर पर बैन करने के आदेश पर कोर्ट की रोक
- रूसी राष्ट्रपति पुतिन वर्ष 2021 के शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए नामित
मिशेल ओबामा का डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला, कहा ‘नस्लवादी’
वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखे हमले करते हुए उन पर नस्लवादी होने का आरोप लगाया और कहा कि वह इस काम के योग्य नहीं हैं।
मिशेल ने अमेरिकियों से अनुरोध किया कि देश में स्थिरता के लिए सभी राष्ट्रपति चुनाव में सोच-समझकर मतदान करें।
डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन के पक्ष में वकालत करते हुए मिशेल ने 24 मिनट लंबे वीडियो संदेश में बेहद भावनात्मक अपील की।
उन्होंने अमेरिकियों से कहा कि देश बेहद खराब स्थिति में हैं और मतदाताओं को पता होना चाहिए कि क्या दांव पर लगा है। (भाषा)
