Fri, 3 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Los Angeles forest terrible fire

लॉस एंजिल्स के जंगलों में भयानक आग, सैकड़ों ने छोड़ा घर

Los Angeles
लॉस एंजिल्स। अमेरिका में लॉस एंजिल्स की उत्तरी सीमा पर स्थित जंगलों में शुक्रवार को आग लगने की घटना के बाद उस क्षेत्र के नजदीक रहने वालों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। मेयर एरिक गारसेटी के अनुसार शहर के इतिहास में आग लगने की यह अब तक की सबसे बड़ी घटना है। 
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 5,000 एकड़ में शुक्रवार को 'ला टूना' आग लगने से जंगलों के पास निवास कर रहे 700 से भी ज्यादा परिवारों को अपना घर छोड़कर जाना पड़ा है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं से आग रिहायशी इलाकों की तरफ भी बढ़ सकती है। 
 
मेयर के मुताबिक अब तक किसी प्रकार के नुकसान की सूचना का नहीं होना भी सुखद है। आग को रोकने के लिए 500 से ज्यादा दमकलों को तैनात किया गया है। उन्होंने शनिवार रात आपातकाल घोषित करते हुए प्रभावित इलाकों में जान-माल के नुकसान से बचाने के लिए अधिकारियों को आदेश दे दिया है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
उत्तर कोरिया ने फिर परमाणु परीक्षण किया, लगे भूकंप के झटके