Sun, 19 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Hindu festivals, holidays,

19 हिन्दू त्योहारों पर रहेंगी छुट्टियां

Hindu festivals
न्यू जर्सी एजुकेशन बोर्ड ने अपनी छुट्टी की लिस्ट में 19 हिन्दू त्योहारों को शामिल किया है। 19 हिन्दू त्योहारों की लिस्ट को न्यू जर्सी स्टेट बोर्ड ऑफ एजुकेशन (एनजेएसबीई) मंजूरी दे दी है।
इन त्योहारों में अक्टूबर में आने वाली नवरात्रि भी है और दस दिन के लिए शामिल की गई है। इसके अलावा गुरु पूर्णिमा, नागपंचमी, रक्षा बंधन, कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, ओणम, दशहरा, दीवाली, गोवर्धन पूजा, मकर संक्रांति, महाशिवरात्रि, होली, हनुमान जयंती और रामनवमी जैसे त्योहार शामिल हैं। 
 
यूनिवर्स सोसाइटी ऑफ हिन्दुज्म ने बोर्ड से पांच हिन्दू त्योहारों पर छुट्टी का आग्रह किया था, जो इस लिस्ट में शामिल हैं।