ramcharitmanas

नेपाल में सात लोगों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर लापता

Updated: शनिवार, 8 सितम्बर 2018 (17:00 IST)
फाइल फोटो

काठमांडू। नेपाल में सात यात्रियों को लेकर जा रहा एक हेलीकॉप्टर प्रांत संख्या-तीन के धाडिंग जिले में रूबी घाटी के पास शनिवार सुबह लापता हो गया।

स्थानीय अखबार 'द हिमालयन टाइम्स' के अनुसार, एल्टीट्यूड एयर प्राइवेट लिमिटेड का एक हेलीकॉप्टर सुबह आठ बजे से लापता है। हेलीकॉप्टर एक मरीज को लेकर समागांव से काठमांडू जा रहा था। इसी दौरान धाडिंग जिले में रूबी घाटी के पास वह लापता हो गया।

कंपनी के प्रबंध निदेशक नीमा नुरु शेरपा ने बताया कि हेलीकॉप्टर एएस350बी3ई को सुबह 08:18 बजे काठमांडू हवाई अड्डे पर उतरना था, लेकिन उससे लगभग 18 मिनट पहले ही वह लापता हो गया। हेलीकॉप्टर को सीनियर कैप्टन निश्चल केसी उड़ा रहे थे।

उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में एक जापानी पर्यटक और पांच नेपाली नागरिक सवार थे। एक राहत दल को लापता हेलीकॉप्टर की तलाश में भेज दिया गया है। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के महाप्रबंधक राजकुमार छेत्री ने बताया कि यात्रियों और चालक दल के सदस्य की सलामती के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। (वार्ता)

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख