Latest News Today Live Updates in Hindi : विपक्षी सांसदों के भारी हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में बताया कि ट्रेड डील से भारत को क्या फायदा होगा? लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित। पल पल की जानकारी...
12:15 PM, 4th Feb
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने संसद में कहा कि ट्रेड डील से भारत का निर्यात बढ़ेगा। कृषि क्षेत्र में भारत के हितों की रक्षा होगी। डेयरी क्षेत्र में भी हमारे हित सुरक्षित रहेंगे। लघु मध्यम उद्योग के लिए अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा कि इस डील से दोनों देशों को फायदा होगा।
11:07 AM, 4th Feb
विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित।
10:32 AM, 4th Feb
सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कुछ ही देर में SIR मामले में 3 जजों की पीठ करेगी सुनवाई।
08:58 AM, 4th Feb
लीबिया के पूर्व तानाशाह कर्नल मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुअम्मर गद्दाफी ने चार दशकों से अधिक समय तक लीबिया पर शासन किया था।
07:58 AM, 4th Feb
कर्नाटक विधानसभा में रात भर धरने पर डटे रहे भाजपा विधायक, आबकारी मंत्री आरबी तिम्मापुर के इस्तीफे की मांग।
07:40 AM, 4th Feb
भारत और अमेरिका के बीच सोमवार को हुए एतिहासिक व्यापार समझौते के बाद मंगलवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वॉशिंगटन में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की।
07:40 AM, 4th Feb
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संसद में राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देंगे। ट्रेड डील पर आज भी संसद में हंगामे के आसार।
-ग्रीस में स्पीड बोट और तटरक्षक जहाज की टक्कर, हादसे में 15 की मौत, 25 घायल