Thu, 16 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. earthquake in Japan

जापान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी नहीं

earthquake in Japan
टोक्यो। मध्य जापान में रविवार सुबह भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्र पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई। बहरहाल जापान एवं अमेरिका के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के चलते सुनामी की कोई आशंका नहीं है।
 
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि सुबह करीब सात बजकर दो मिनट पर नागानो प्रांत के पश्चिमी ईना में करीब 30 किलोमीटर की गहराई में भूकंप आया था।
 
सरकारी प्रसारक 'एनएचके' के अनुसार भूकंप से तत्काल किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। बहरहाल, जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
 
'एनएचके' ने बताया कि मध्य जापान में आये भूकंप के झटकों के चलते शिंकानसेन बुलेट ट्रेन सेवा अस्थायी तौर पर रोक दी गई और क्षेत्र में स्थित परमाणु संयंत्रों में भी किसी तरह की असमान्य घटना नहीं देखी गई। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
पाक सेना ने फिर तोड़ा संघर्ष विराम, भारतीय सीमा चौकियों पर गोलीबारी