1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. donald trump united states triple conspiracy
Last Modified: वॉशिंगटन , गुरुवार, 25 सितम्बर 2025 (10:29 IST)

संयुक्त राष्‍ट्र में 3 भयावह घटनाओं से ट्रंप नाराज, बताया तिहरी साजिश

trump
Donald Trump News in hindi : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हुई तीन खतरनाक घटनाओं की जांच की मांग की है जिनमें एक घटना तब हुई जब वह और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप एस्केलेटर पर थे और वह अचानक रुक गया। उन्होंने इसे तिहरी साजिश बताया। ALSO READ: ट्रम्प के पहुंचते ही खराब हुआ एस्केलेटर, UN भाषण से पहले टेलीप्रॉम्प्टर बंद, फिर किया भारत-पा‍क जंग रुकवाने का दावा
 
ट्रंप ने सोशल मीडिया साइट ‘ट्रुथ सोशल’ पर अपनी पोस्ट में कहा कि संयुक्त राष्ट्र को खुद पर शर्म आनी चाहिए। कल संयुक्त राष्ट्र में बड़ी अपमानजनक घटनाएं हुईं- एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीन बहुत भयावह घटनाएं हुई।
 
पहली घटना उस समय हुई जब ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप मुख्य सभागार तक जाने के लिए एस्केलेटर पर चढ़े, तो स्वचालित सीढ़ियां अचानक रुक गईं, जिससे दोनों को खुद चलकर ऊपर जाना पड़ा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह पलक झपकते ही रुक गया। गनीमत रही कि मेलानिया और मैं मुंह के बल आगे नहीं गिरे। हम दोनों ने मजबूती से हैंडरेल पकड़ा हुआ था, वरना एक बड़ा हादसा हो जाता। यह पूरी तरह से साजिश थी। इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
 
इसके बाद जब ट्रंप संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय 80वें सत्र को संबोधित करने के लिए मंच पर चढ़े तो टेलीप्रॉम्प्टर खराब हो गया। अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने बिना टेलीप्रॉम्पटर के 57 मिनट का भाषण दिया। हालांकि, 15 मिनट बाद टेलीप्रॉम्पटर फिर से काम करने लगा।
 
ट्रंप ने बताया किउन्हें अपना भाषण समाप्त करने के बाद बताया गया कि महासभा के सभागार में ध्वनि पूरी तरह बंद थी और विश्व के नेता कुछ भी सुन नहीं पा रहे थे, सिवाय दुभाषिए के ईयरपीस के उपयोग के। जब भाषण समाप्त करने के बाद उन्होंने मेलानिया से पूछा कि मैने कैसा किया? तो उन्होंने कहा कि मैंने आपकी एक भी बात नहीं सुनी।
 
ट्रंप ने कहा कि ये घटनाएं महज संयोग नहीं थीं बल्कि संयुक्त राष्ट्र में तिहरी साजिश थीं और इस संस्था को खुद पर शर्म आनी चाहिए। वे इस मामले में संयुक्त राष्ट्र 
 
ट्रंप ने ‘द लंदन टाइम्स’ की एक खबर का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के आगमन को लेकर संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों ने मजाक में कहा था कि वे एस्केलेटर और लिफ्ट बंद कर कर सकते हैं और राष्ट्रपति को यह बता सकते हैं कि उनके पास पैसे खत्म हो गए हैं, इसलिए उन्हें सीढ़ियों से ऊपर जाना होगा।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
रेल लॉन्चर से अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण, 2,000 किलोमीटर तक कर सकती है मार