Iran Israel Conflict: इजरायल पर हमले की तैयारी में ईरान, कहा, कोई बीच में न आए, अमेरिका में हाई अलर्ट
file photo
Middle east tension: मिडल ईस्ट में लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां इजरायल और गाजा के बीच पिछले 6 महीने से जंग जारी है तो वहीं अब एक नए युद्ध का खतरा बढ़ता जा रहा है। अब ईरान इजरायल पर हमले की तैयारी में है। ईरान ने यहां तक कह डाला है कि अमेरिका बीच में न आए। ईरान की धमकी के मद्देनजर इजरायल और अमेरिका हाई अलर्ट पर हैं। यहां तक कि इजरायल ने अपने फाइटर्स सोल्जर्स की छुट्टियां रद्द कर दी है।इस बीच मिडल ईस्ट में ईरान के मुख्य प्रतिनिधि हिजबुल्लाह ने इजरायल को युद्ध के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है। बता दें कि हाल ही में इजरायल की तरफ से सीरिया में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हमले की खबर आई थी। इसके बाद मिडल ईस्ट में इन दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है।
इजरायन से दूर रहे अमेरिका : वाशिंगटन को लिखे एक मैसेज में ईरान ने अमेरिका को बेंजामिन नेतन्याहू के जाल में न फंसने की सलाह दी। ईरानी राष्ट्रपति के राजनीतिक मामलों के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद जमशीदी ने इजरायली पीएम नेतन्याहू का जिक्र करते हुए एक्स पर लिखा है— अमेरिका को अलग हट जाना चाहिए ताकि उस पर कोई आंच न आए। वहीं जवाब में अमेरिका ने ईरान से अमेरिकी ठिकानों पर हमला नहीं करने को कहा, बता दें कि ये जानकारी जमशीदी की तरफ से दी गई है। वहीं ईरान की तरफ से भेजे गए कथित लिखित मैसेज पर अमेरिका ने कोई टिप्पणी नहीं की है।
क्या कर रहा अमेरिका : ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक बाइडेन प्रशासन ने असामान्य कदम उठाते हुए ईरान को सीधे यह सूचित किया कि अमेरिका को दश्मिक में हुए हमले के बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी। इससे पता चलता है कि अमेरिका मिडल ईस्ट में अपनी सेना और ठिकानों पर हमले को रोकने की कोशिश कर रहा है
इस्लामिक रिपब्लिक का कहना है कि ईरान अपने कट्टर दुश्मन इजरायल को जवाब देने के लिए तैयार है, हालांकि कब, यह अभी साफ नहीं है। ये भी साफ नहीं है कि ईरान सीधे इज़रायल पर हमला करने की कोशिश करेगा या लेबनान स्थित हिजबुल्लाह जैसे अपने किसी प्रॉक्सी समूह के माध्यम से करवाएगा।
Edited by: Navin Rangiyal

