Hanuman Chalisa
✕

अमेरिका उतारेगा अंतरिक्ष में सेना, ट्रंप ने दिए स्पेस फोर्स तैनात करने के आदेश...

Updated: मंगलवार, 19 जून 2018 (12:26 IST)
महाशक्तियों में बढ़ती सैन्य प्रतियोगिता को देखते हुए अमेरिका अब एक कदम आगे बढ़ते हुए अंतरिक्ष में अपना दबदबा बनाने के लिए स्पेस फोर्स का गठन करेगा।


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पेंटागन को स्पेस फोर्स तैयार करने का आदेश भी दे दिया है। ट्रम्प के मुताबिक, यह फैसला अमेरिका की निजी सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। अमेरिका इस तरह की फोर्स बनाने वाला पहला देश होगा।
 
डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष परिषद में कहा कि जब अमेरिका की रक्षा करने की बात आती है, तो अंतरिक्ष में केवल हमारी मौजूदगी ही काफी नहीं है। अंतरिक्ष में भी अमेरिका का दबदबा होना चाहिए। इसलिए मैंने पेंटागन को स्पेस फोर्स तैयार करने का आदेश दिया है। 
 
अमेरिका की एयरफोर्स की तरह ही स्पेस फोर्स होगा। लेकिन यह उससे अलग होगा। पूरी दुनिया की नजरें हम पर हैं, अमेरिका फिर से सम्मानित हो रहा है। स्पेस फोर्स की योजना से न सिर्फ रोजगार मिलेगा बल्कि देश के नागरिकों का हौसला भी बढ़ेगा।
 
स्पेस फोर्स अमेरिकी सेना की छठवीं शाखा होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति पहले भी इस सेना को बनाने पर जोर देते रहे हैं। अमेरिका के पास मौजूदा वक्त में यूएस आर्मी, एयरफोर्स, मरीन, नेवी और कोस्ट गार्ड हैं। माना जा रहा है कि अमेरिका इस फोर्स के साथ भविष्य में अंतरिक्ष में लड़ी जाने वाली किसी भी लड़ाई के लिए तैयार होगा। स्पेस ऑपरेशन में निगरानी के लिए इस फोर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।
 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

अगला लेख