लीजा रे सबसे खूबसूरत लोगों की सूची में
दीपा मेहता की फिल्म वाटर से चर्चा में आई भारतीय मूल की अभिनेत्री लीजा रे को हैलो पत्रिका के कनाडाई संस्करण ने देश के 50 सबसे खूबसूरत लोगों की सूची में शामिल किया है।हैलो ऑनलाइन ने खबर दी कि सुपर मॉडल से अभिनेत्री बनीं रे को कनाडाई राजनीतिज्ञ रूबी ढल्ला के साथ सूची में स्थान दिया गया है। सूची में केवल दो भारतीय नाम हैं।सूची में अपना नाम आने की खबर पर रे ने कहा कि वे इसके लिए अपने माता-पिता को धन्यवाद देती हैं। उन्होंने कहा कि सूची में प्रतिष्ठित लोगों के साथ अपना नाम देखकर वे गर्वित महसूस कर रही हैं।सूची में गायिका शानिया ट्वेन शीर्ष पर हैं। साथ हीं गायिका एवरिल लाविग्ने, अभिनेता केफर सुथेरलैंड और संक्स एंड द सिटी की स्टार किम काब्रेल और मॉडल गैब्रियल औबरी का नाम भी सूची में है।