• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: एरिजोना , सोमवार, 30 जून 2014 (14:46 IST)

चांद पर गोली चलाई, गिरफ्तार

एरिजोना
FILE
एरिजोना। हालांकि ऐसी कहावत है कि अगर आप चांद पर थूकने की कोशिश करते हैं तो यह आपके ऊर ही गिरता है। लेकिन एक आदमी ने थूकने की बजाय चांद को गोली मारने की कोशिश अवश्य की और गिरफ्तार कर लिया गया।

एरिजोना, अमेरिका में 39 वर्षीय कैमरोन रीड को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसने दावा किया कि वह चांद को गोली मारने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के सूत्रों का कहना है कि उसने एक बंदूक ली और चांद पर गोलियां चलाने लगा। हालांकि संभवत: उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसकी बंदूक की गोलियां करीब चार हजार फीट दूर तक ही जा सकती हैं और वह चांद से करीब 1.2 बिलियन फीट दूर है।

इलाके में जब एक महिला ने गोलियों की आवाज सुनी तो उसने पुलिस को खबर दी कि उसने क्षेत्र में लगातार गोलियों की आवाजें सुनी हैं। पुलिस ने उसे अवैध तरीके से गोलियां चलाने का दोषी करार दिया। पुलिस ने उस पर अवैध तरीके से गोलियां चलाने के अलावा गिरफ्तारी में बाधा डालने, दंगा करने, लोगों की जान जोखिम में डालने की अन्य धाराएं भी लगाई हैं। पुलिस ने उसे यावापाई काउंटी जेल में रखा है। उसे अभी तक कोई वकील भी नहीं मिला है।