1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. road accident in Indore

इंदौर में बड़ा हादसा, ड्राइवर को लगी झपकी, पेड़ में जा घुसी तेज रफ्तार बस

Indore
इंदौर। गुजरात से इंदौर आ रही एक बस शनिवार सुबह अनियंत्रित होकर एक पेड़ में जा घुसी। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र के अंबा नगर चौराहे की है, जहां पर गुजरात से 50 से अधिक सवारी लेकर आ रही यात्री बस पेड़ से टकरा गई। यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आ रही थी। इसी वजह से बस सड़क किनारे मौजूद एक पेड़ में जा घुसी।
 
हादसा इतना भीषण था कि केबिन के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की सहायता से ड्राइवर सहित अन्य लोगों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
अगला लेख
मायावती की केंद्र सरकार से कृषि कानून वापस लेने की मांग