गुरुवार, 9 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. indore police jansunvai police commissioner solves elderly plot dispute mediation center
Last Modified: इंदौर , मंगलवार, 24 मार्च 2026 (19:15 IST)

इंदौर पुलिस की अनूठी पहल: जनसुनवाई में बुजुर्गों की सुनी पुकार, सालों पुराना प्लाट कब्जे का विवाद मिनटों में सुलझा

Indore Police Jansunvai
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों का निराकरण करनें एवं समस्याओं का त्वरित समाधान करनें के लिए प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती हैं। जिसके तारतम्य में  पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा आज दिनांक 24.03.26 को कमिश्नर कार्यालय के सभागार में जनसुनवाई में आमजन की शिकायत एवं समस्याओं को सुना तथा त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दियें। 
 
 जनसुनवाई के दौरान आज 67 शिकायत आवेदन प्राप्त हुए, जिनमे प्रमुख रूप से पारिवारिक विवाद, आपसी विवाद, पैसों के लेनदेन, सुनवाई न होने, प्लाट/ जमीन की धोखाधड़ी संबंधी विवाद, महिला अपराध संबंधी एवं अन्य पुलिस से संबंधित समस्याओं लेकर आमजन आए। पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक आवेदक की व्यथा व समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर तत्काल कार्यवाही करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही नागरिकों को आश्वस्त किया कि इंदौर पुलिस उनकी सुरक्षा और हितों के संरक्षण के लिए सदैव तत्पर है।
 
इस दौरान अति पुलिस आयुक्त (अप./मुख्यालय) इंदौर श्री आर. के. सिंह एवं सभी ज़ोन के अन्य अधिकारियों ने भी उपस्थित रहकर पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार संबंधित आवेदकों की समस्याओं विस्तार पूर्वक सुन कार्यवाही की गई।
 
आज की जनसुनवाई में एक बुजुर्ग आवेदक भी उपस्थित हुए, जो की पूर्व में अपने प्लाट पर उनके काका के लड़के द्वारा कब्जा करने की शिकायत लेकर आए थे, और पुलिस कमिश्नर को अपनी व्यथा सुनाई थी, जिस पर उनकी समस्या के निराकरण हेतु इंदौर पुलिस की मध्यस्थता केंद्र को निर्देशित किया गया था, मध्यस्थता केंद्र के काउंसलर द्वारा आवेदक और अनावेदक को समझाइश दी गई और उनकी आपसी सहमति से उनके प्लाट के कब्जे की समस्या का निराकरण करवाया गया है, जिससे संतुष्ट होकर वह आज पुनः आए और इंदौर पुलिस  को धन्यवाद दिया गया । Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
स्वास्थ्य सेवाओं में उत्तर प्रदेश बना देश में अग्रणी, योगी सरकार ने तैयार किए 5.76 करोड़ से ज्‍यादा इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड