सम्बंधित जानकारी
- मोदी सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक: आम जनता को राहत, मिलों और वैश्विक बाजार पर क्या होगा असर?
- दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान
- CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
- बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान
- CM योगी का मंत्रियों को बड़ा संदेश, सप्ताह में एक दिन करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, विदेश यात्राओं पर भी रोक की अपील
Top News : चीनी निर्यात पर प्रतिबंध, यूपी में कुदरत का कहर और ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात
Top News 14 May : भारत ने 30 सितंबर चीनी निर्यात पर लगाई रोक। उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश की वजह से 96 लोगों की मौत हो गई। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात कर रहे हैं। लखनऊ में आज अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव को अंतिम विदाई दी जाएगी। 14 मई की बड़ी खबरें:
चीनी निर्यात पर रोक
मिडिल ईस्ट में जारी संकट की वजह से वैश्विक ऊर्जा कीमतों और आपूर्ति श्रृंखला में अस्थिरता के बीच मोदी सरकार ने चीनी निर्यात पर 30 सितंबर तक रोक लगा दी। चीनी की कीमतें नियंत्रित रखने के लिए यह फैसला किया गया है। DGFT ने साफ किया है कि प्रतिबंध अमेरिका और यूरोपीय यूनियन पर लागू नहीं होगा। यदि लोडिंग 13 मई से पहले शुरू हो गई थी या माल कस्टम्स को सौंपा जा चुका था, तो उसे नहीं रोका जाएगा। ALSO READ: मोदी सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक: आम जनता को राहत, मिलों और वैश्विक बाजार पर क्या होगा असर?
उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अलग-अलग जिलों में 96 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। सबसे ज्यादा वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर मंडल में लोगों की मौत हुई है। ALSO READ: दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान
प्रतीक यादव को अंतिम विदाई
सपा नेता अखिलेश यादव के छोटे भाई और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव के पति प्रतीक यादव को आज लखनऊ में अंतिम विदाई दी जाएगी। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे लखनऊ के बैकुंठ धाम में किया जाएगा। प्रतीक का बुधवार को निधन हो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतीक यादव के मौत की वजह 'पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म' बताई गई है। ALSO READ: कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना
ट्रंप जिनपिंग की मुलाकात
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने इस दौरान मजबूत रिश्तों पर जोर देते हुए कहा कि हम मित्र हैं प्रतिद्वंद्वी नहीं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन के रिश्ते बेहतर है, इस पर जिनपिंग ने कहा कि हम मिलकर दुनिया में बदलाव करेंगे। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे की जमकर तारीफ की। ALSO READ: 'थ्यूसीडाइड्स ट्रैप' से बाहर निकलेंगे अमेरिका और चीन? ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश
आरसीबी अंक तालिका में टॉप पर
विराट कोहली की तूफानी शतकीय पारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल के एक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 20 ओवर में चार विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 194 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में टॉप पर पहुंची।
edited by : Nrapendra Gupta
