सम्बंधित जानकारी
- पदमश्री जनक पलटा मगिलिगन ने डेली कॉलेज के छात्रों को इको फ्रेंडली दुनिया बनाने के लिए प्रेरित किया
- कोयंबटूर, कोल्हापुर, मोहाली और इंदौर के डेली कॉलेज के छात्रों ने पदमश्री जनक पलटा मगिलिगन से सस्टेनेबल लिविंग सीखी
- एमवाय अस्पताल के NICU में चूहों का हमला, 2 नवजातों के हाथ कुतरे
- इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनोखा विरोध प्रदर्शन, अंतिरक्ष यात्री बन सड़कों का किया मुआयना
- सराफा चौपाटी कायम रहेगी, लेकिन इन शर्तों के साथ, 9 सदस्यीय समन्वय समिति करेगी निगरानी
डेली कॉलेज विवाद में हेड गर्ल का इस्तीफा, प्राचार्य ने किया अनुशासन कमेटी का गठन
शहर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज में अभी एक नया विवाद सामने आया। जिस पर हेड गर्ल का इस्तीफा भी हुआ। इस पर डेली कॉलेज प्राचार्य ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक पत्र भी जारी किया। इसमें स्पष्ट कहा गया कि संस्था के अंदरुनी मामलों को इस तरह तोड़-मरोडक़र प्रस्तुत करना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अनुशासन कमेटी गठित की गई है, तो शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
150 साल पुरानी शैक्षणिक संस्था डेली कॉलेज की छवि को निराधार आरोपों से खराब करने के दुर्भाग्यपूर्ण प्रयास किए गए। मीडिया खबरों के मुताबिक डेली कॉलेज में आयोजित डीसी मॉक यूनाइटेड नेशंस के दौरान कुछ छात्रों के बीच आपसी विवाद हुआ, जिसे सोशल मीडिया पर जबरन उछाला गया और ये भी आरोप लगाए कि हेड गर्ल को धमकाने और अपमानित करने के प्रयास किए गए।
हालांकि हेड गर्ल ने इस्तीफा भी दे दिया तो दूसरी तरफ प्राचार्य ने इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए एक पत्र भी जारी किया। इसमें स्पष्ट कहा गया कि सोशल मीडिया के माध्यम से कोई भी व्यक्ति प्रतिष्ठित संस्था की छवि को नुकसान पहुंचा सकता है, जबकि हकीकत इससे अलग है। Edited by : Sudhir Sharma
