सम्बंधित जानकारी
- Health Tips : क्या आप जानते हैं? गर्मियों में प्याज को त्वचा पर रगड़ने के फायदे
- Summer Care : पुदीना गर्मी में कराए ठंडक का अहसास, जानिए फायदे
- गर्मी में रहती है नाक से खून बहने की शिकायत तो खाएं मिश्री
- गर्मी में होने वाली एलर्जी और उनसे बचने के 7 आसान से उपाय
- कहर ढाती गर्मी के असर को कम करना हैं, तो करें नारियल का इस्तेमाल
गर्मी में फोड़े-फुंसी, जुएं जैसी समस्याओं को दूर करेंगे ये पत्ते... पढ़ें घरेलू नुस्खे
हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए जितनी पौष्टिक होती है, उन्हें पीसकर उनका सेवन करना व उन्हें पानी में उबालकर पीने से भी कई प्रकार की समस्याएं दूर हो सकती है। आइए, आपको बताते हैं हरे-हरे पत्तों के घरेलू नुस्खे -
1 नीम : नीम की 10-12 पत्तियों को पीसकर सुबह खाली पेट पीने से गर्मी की घमौरियों व चर्मरोग का शमन होता है। नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर सिर धोने से बाल झड़ना रुक जाता है व जुएं, लीख मर जाते हैं।
2 तुलसी : तुलसी के 8-10 पत्तों को पीसकर चीनी में मिलाकर पीने से लू नहीं लगती है। अगर लू लग गई है तो आराम मिल जाता है। रोज प्रातः खाली पेट तुलसी के चार पत्ते नियमित खाने से बीमारी नहीं होती है।
3 बबूल : बबूल की पत्तियों को उबालकर उसे पानी में मिलाकर कुल्ला करने से दांत व मसूड़े मजबूत होते हैं। बबूल की पत्तियों का रस निकालकर सरसों के तेल में मिलाकर लगाने से गर्मी के फोड़े-फुंसी में आराम मिलता है।
4 बड़ : बड़ के दूध में एक नींबू का रस मिलाकर सिर में आधे घंटे तक लगा रहने दें। फिर सिर को गुनगुने पानी से धो लें। इससे बालों का झड़ना बंद हो जाता है व बाल तेजी से बढ़ते हैं।
5 बेर : बेर की पत्तियों व नीम की पत्तियों को बारीक पीसकर उसमें नींबू का रस मिलाकर बालों में लगा लें व दो घंटे बाद बालों को धो लें। इसका एक माह तक प्रयोग करने से नए बाल उग आते हैं व बाल झड़ना बंद हो जाते हैं।
