1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर
Written By ND

होम डेकोरेशन टि‍प्‍स - 1

वामा
ND
आप किस तरह अपने घर के हर कमरे को उसकी जगह के अनुसार डेकोरेट करते हैं, यह बात आप पर निर्भर करती है।

1. भारी लकड़ी के पायों या मैटल की डिजाइनर टेबल की अपेक्षा हल्के वजन की सेंटर टेबल रखें। उसके ऊपर आप शीशे जड़ित एथनिक कवर बिछा सकती हैं। फर्नीचर की सबसे बड़ी वस्तु को कमरे की सबसे बड़ी दीवार के साथ लगाएँ।

2. दीवार के रंग से कमरे की छत का रंग हल्का हो तो कमरा ज्यादा चमकदार लगता है।

3. कई छोटे अपार्टमेंट में किचन भी छोटे होते हैं। वहाँ अधिकतम जगह बनाने और आवश्यक उपकरणों को रखने के लिए हर वस्तु को टाँग दें।