1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर
Written By ND

सूखे फूलों से सजावट

वामा
फूलों से हर कोई प्रेम करता है। एक ओर जहाँ ये आपके घर को खूबसूरत लुक देते हैं वहीं मन को भी सुकून देते हैं। किसी को आपने कुछ उपहार देना हो तो सबसे पहले आप फूलों को ही देखते हैं। ऐसा कई बार होता है कि आपका मन परेशान हो लेकिन खिले फूलों को देखकर आप ताजगी भरा महसूस करने लगें। यही वजह है कि किसी बीमार व्यक्ति के सामने हम हमेशा फूल रख देखे हैं ताकि वह जल्दी से ठीक हो जाए।

खि‍ले फूलों के साथ ही आप सूखे हुए फूलों से भी अपने घर को सजा सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह भी है कि जो फूल मौसमी होते हैं यानी सर्दी और गर्मी दोनों ही फूलों का मजा आप एक साथ ले सकते हैं। इन्हें आप अपने घर में ही सुखा सकते हैं।

फूलों को कई प्रकार से सुखाया जा सकता है जैसे वैक्यूम ड्राइंग, ओवन ड्राइंग, हवा में सुखाना या फिर माइक्रोवेव ड्राइंग। ओवन ड्राइंग एक ऐसी विधि है जिसमें फूलों के किसी पात्र में रखकर ओवन में रखकर सुखाया जाता है जिसका एक नियंत्रित तापमान होता है।

इस विधि से फूल जल्दी सूख जाते हैं। डहलिया के फूल की खूबी है कि इसकी पंखुड़ियों का रंग अधिक समय तक टिका रहता है। इसके फूलों के कर्ण को विकसित होने से पहले ही इन्हें तोड़ लें और इसकी टहनी में बालूमिट्टी भर दें। इसके फूलों को ओवन में 35 से 40 डिग्री सेंटीग्रेड के तापमान पर सुखा लें।