फूलों को हमेशा खिला तो नहीं रखा जा सकता लेकिन हाँ कुछ विधियों से इन्हें सुखाकर आप इन्हें लंबे समय तक अपने कमरे में कैद कर घर को आकर्षक बना सकते हैं।
बोगनविलिया के फूलों को सुखाने के लिए इसकी खिली हुई टहनियों को काटकर किसी गमले में रख दें जो बालूमिट्टी से भरा हो। ये फूल बहुत जल्दी मुरझा जाते हैं इसलिए आपको यह बहुत जल्दी करना होगा। फिर इसे कुछ घंटों के लिए ओवन में सुखा दीजिए। तापमान 36-40 डिग्री रखें। फूलों को सूखने के बाद इसे शीशे के किसी पात्र में रख दें।