Hindi Home Tips | सजाएं-संवारें अपने आशियाने को
ND
अगर आप अपने घर को संवारना चाहते हैं तो सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आपके पास कितनी जगह उपलब्ध है। कभी-कभी पर्याप्त जगह न होने के कारण आप अपना शौक पूरा नही कर पाते हैं। महानगरों में रहने वालो लोगों को अधिकतर इस समस्या से जुझना पड़ता है, लेकिन अब कई ऐसे विकल्प हैं जिससे आप अपने इस शौक को पूरा कर सकते हैं।
ड्राइंग रूम घर आए मेहमानों पर आपका पहला इम्प्रेशन डालता है। इसलिए जरूरी है कि इसे कुछ नए और बेहतर तरीके से सजाया जाए। फर्नीचर, लाइटिंग व कलर आपके ड्राइंग रूम को नया लुक देने में सबसे उपयोगी हैं इसलिए इन्हीं से जुडी कुछ विशेष सलाह-
ND
लाइटिंग- रोशनी से भरपूर कमरा आपको ऊर्जा से भर देगा। हर कोने की उपयोगिता के अनुसार उसमें लाइट लगाएं। पढ़ने की जगह लाइट का विशेष ध्यान दें, यहां भरपूर रोशनी बहुत आवश्यक है। कुछ खास चीजों को हाईलाइट करने के लिए उन पर विशेष प्रकार की लाइट लगाएं। आप हैंगिंग लाइट का उपयोग कर सकते हैं।
ND
इंडोर गार्डनिंग भी आपको इंटीरियर डेकोरेशन में मदद कर सकती है। इससे आप अपने गार्डनिंग के शौक को भी पूरा कर सकते है। साथ ही घर के इंटीरियर को भी नया लुक दे सकते हैं। इससे आपके कमरे में भरपूर मात्रा में आक्सीजन भी मिलता रहेगा। तो अब दीजिए अपने घर को नया लुक।
