1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर

बेडरूम में इन बातों का रखें खयाल

वास्तु
WD
WD
गृहस्वामी को कभी-भी मुख्य द्वार की ओर पैर करके नहीं सोना चाहिए।

बेडरूम में पलंग के पीछे मजबूत दीवार होनी चाहिए।

बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल को खिड़की के सामने नहीं रखें।

बेडरूम में पलंग के ठीक सामने दर्पण होना अशुभ माना जाता है। इससे गृहस्वामी को अनिद्रा, बेचैनी आदि परेशानियाँ हो सकती है।

बेडरूम के अन्दर या बाहर कहीं भी बाण आकार अथवा अर्द्धचन्द्राकार आकार का फर्नीचर नहीं लगवाएँ। इससे घर के सदस्यों के स्वास्थ्य खराब रहते हैं।

बेडरूम में पलंग कुछ इस तरह लगाना चाहिए कि आपका सिर दक्षिण या पश्चिम की ओर हो। विशेषकर पश्चिम की ओर हो, ताकि सुबह सोकर उठते ही आपको प्रातः कालीन सूर्योदय के दर्शन हो सके।