बदला कर्टन का पैटर्न
ND
इन दिनों आइलेट स्टीच वाले परदों का चलन है। इसके अलावा थ्रेड और क्रिस्टल कर्टन भी चलते हैं। क्रिस्टल कर्टन में स्टोन, बीड्स और मोती लगे होते हैं।
थ्रेड कर्टन में पतले थ्रेड लगे होते हैं, जिसमें बीच बीच में स्टोन और बीड्स का काम होता है। पैटर्न की बात करें तो भी इसमें भी किसी तरह की कमी नहीं है।
लोगों को नया-नया एक्सपेरिमेंट करना बहुत अच्छा लगता है। फिलहाल ऑइलेट परदे सभी की पसंद है, उसे भी कई तरह के पैटर्न में तैयार कर अट्रेक्टिव लुक दिया जा सकता है।
