फर्नीचर रखरखाव के टिप्स
1.
यदि आपका फर्नीचर हल्के रंग का है तथा उस पर रगड़ या खरोंच के निशान पड़ गए हैं तो एक अखरोट का टुकड़ा उस स्थान पर लगा दें, गूदे से खराश भर जाएगी और खुश्क होने पर रगड़ का निशान बिल्कुल मिट जाएगा। यदि फर्नीचर गहरे रंग का है, तो आयोडीन लगा दें।2.
लकड़ी के फर्नीचर पर धुएँ और चिकनाई के दाग लग गए हों, तो स्टार्च और पानी का गाढ़ा घोल दाग पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने पर एक साफ कपड़े से रगड़ दें, निशान मिट जाएगा।वार्निश किया जुआ लकड़ी का सामना ठंडी चाय से साफ करें, वह चमक उठेगा।3.
लकड़ी के सामान की सफाई के लिए एक बोतल में एक कप मिट्टी का तेल, एक कप सिरका और आधा कप पानी डालकर अच्छी तरह फर्नीचर पर लगाएँ और सूखने दें, अंत में साफ कपड़े से उसे रगड़कर पोछ दें।