- लाइफ स्टाइल
» - नायिका
» - आप और आपका घर
फर्नीचर की सफाई
लकड़ी के फर्नीचर पर सिरके से पॉलिश करने से उस पर चमक आ जाती है।फर्नीचर को मिट्टी का तेल और सरसों का तेल बराबर मात्रा में लेकर मुलायम कपड़े में भिगोकर उससे साफ कर सकते हैं। पतले कपड़े को सिरके में भिगोकर सिगरेट की राख लगाकर रगड़ने से फर्नीचर में लगे सफेद दाग निकल जाते हैं। पेंट लगे फर्नीचर को साबुन के घोल में सिरका मिलाकर कपड़े से साफ करना चाहिए। पानी में नीबू के रस की कुछ बूँदे मिलाएँ। इस मिश्रण से फर्नीचर को साफ करें। चमक आ जाएगी।